Home 2023 तीर्थाटन और पर्यटन को अलग करें सरकार : स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

तीर्थाटन और पर्यटन को अलग करें सरकार : स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती

– गंगा महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लिया गया निर्णय

वाराणसी। गंगा महासभा के काशी स्थित केंद्रीय कार्यालय में संगठन के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में देश के विभिन्न जिलों से जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक पुनर्गठन, गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए चल रहे प्रयासों पर चिंतन, मुखपत्र ‘भागीरथी के स्वर’ के प्रकाशन एवं प्रबंधन पर चर्चा, आगामी ‘संस्कृति संसद २०२३’ की तिथि पर विचार सहित से भारतीय संस्कृति और उस पर हो रहे कुठाराघात पर विमर्श किया।

राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द महाराज ने कहा कि केदारनाथ हादसे के बाद भी हम नहीं चेते, जोशी मठ हादसे के बाद भी हमारी आँखें नहीं खुल रही हैं। सत्ता और सरकार से लड़कर प्रकृति और संस्कृति के लिए कुछ नहीं हो सकता। इसके लिए हमें सामाजिक जनजागरण करना होगा।

धार्मिक शहरों तीर्थ स्थल घोषित करने कि मांग

. तीर्थाटन और पर्यटन दोनों अलग-अलग शब्द हैं। दोनों के अर्थ भी अलग हैं। गंगा की गोद में जब क्रूज चलेंगे तो तीर्थों की मर्यादा नहीं बचेगी। विदेश प्रायोजित फोर्ड फाउंडेशन, जेम्स फाउंडेशन, पीयरे ओमिदयार और जॉर्ज सोरोस के पैसों से जो भारत में आंदोलन चल रहे हैं। उनसे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को खतरा है। गंगा महासभा सरकार को गंगाजी किनारे टेंट सिटी के निर्माण को लेकर पत्राचार करेगी।

संस्कृति संसद का आयोजन

राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द शर्मा ने कहा कि इस बार संस्कृति संसद का आयोजन ३, ४ और ५ नवम्बर को होने जा रहा है। इसमें ३५० महामंडलेश्वर, १२७ संप्रदायों के आचार्य समेत देशभर के राष्ट्रनिष्ठ चिंतक भाग लेंगे जिसमें प्रथम दिन धर्म संसद होगी। दूसरे दिन मातृ संसद तथा तीसरे दिन युवा संसद का आयोजन होगा।

जुटान होगा

संरक्षक जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज (जोशी मठ), जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती जी महाराज (काँची मठ), जगद्गुरु मध्वाचार्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज (उडुपी), जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामराजेश्वराचार्य जी महाराज। मार्गदर्शक- जस्टिस गिरधर मालवीय जी, इंद्रेश कुमार जी। अध्यक्ष- प्रेमस्वरुप पाठक (बदायूँ)। कार्यकारी अध्यक्ष- वागीश पाठक (बदायूूँ)। उपाध्यक्ष- संजय गुप्त (दिल्ली), प्रो. ओमप्रकाश सिंह (काशी), शांति स्वरुप वर्मा जी ‘माधव’ (मुजफ्फरपुर), श्रीमती विजयश्री सिंह (काशी), श्री राजेश प्रताप सिंह (काशी), महामंत्री- स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती जी, महामंत्री संगठन- गोविन्द शर्मा। कोषाध्यक्ष- अखिलेश खेमका (काशी), बिन्नी गोयल (दिल्ली)। राष्ट्रीय मंत्री- विनय तिवारी (काशी), राजेश राय (दिल्ली), इंजी. धीरज सक्सेना (बदायूँ), डॉ. माध्वी तिवारी (काशी), प्रो. हरिशंकर कंसाना (मध्य प्रदेश), नवीन तिवारी (पटना)। राष्ट्रीय कार्यसमिति- एडवोकेट गौरी शंकर प्रसाद, (मुजफ्फरपुर), डॉ. विश्वनाथ दूबे, (काशी), श्री सुनील किशोर द्विवेदी (काशी), (इंजी.) गौतम पाण्डेय (बेंगलुरु), डॉ. नवीन मिश्रा, (काशी), डॉ. मनीष त्रिपाठी, इंजी. विद्यानंद तिवारी (दिल्ली), संजय रॉय शेरपुरिया (दिल्ली)। प्रांतीय नियुक्तियों में बिहार झारखंड के लिए श्वेतांक गर्ग (झारखंड) एवं राहुल कुमार (बिहार) संयुक्त महामंत्री होंगे। इसके अलावा सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद् के पदेन सदस्य होंगे।


नवीनतम जानकारियां ..

जानें मंदिर जाते समय घंटा बजाना क्यों है जरूरी ?

जानिए क्या है रंग पंचमी कब और क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार

हॉलीवुड की इन मशहूर हस्तियों ने अपनाया सनातन धर्म

जानिए क्या हैं राम गीता, कृष्ण से नहीं राम से जुड़ी हैं चार गीता

यदि आप रुद्राक्ष धारण करने वाले, भूलकर इन 6 जगहों पऱ न जाय

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो लगाने से पहले जान लें ये नियम

आपके हाथ रेखाएं बताती हैं आपके के शरीर का रोग

इन पांच लोगों से डरते हैं शनि देव, जानें कौन हैं ये

नई दुल्हन को काले कपड़े पहनने की क्यों होती है मनाही, जानें सही वजह

शुक्रवार आज गुरु कर रहे हैं गोचर, पढ़िए क्या होगा असर आप के राशि पऱ ?

परेशानियों से बचने के लिए 5 वस्तुएं को सदा रखे तुलसी से दूर

क्या है मंगला आरती ? जानिए महत्व और इससे जुड़ी पहलू

सही दिशा में बैठकर करिये भोजन, मिलेंगे अनेक फायदे

हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत पर इन चार राशियों का चमक उठेगा भाग्य


पौराणिक कथाएं

कौन थीं शबरी ? जानिए इनके माता पिता और गुरु को

क्या आप जानते हैं सारे ज्योतिर्लिंग जमीन तल से नीचे क्यों स्थित हैं, कितने प्रकार के होते हैं शिव लिंग

महाभारत का युद्ध : आखिर 18 नंबर से क्या था कनेक्शन, क्यों चला था 18 दिन युद्ध ?

पौराणिक कथा : जानिए आखिर कैसे हुई थी श्री राधा रानी की मृत्यु ?

आखिर क्यों अपने ही बेटे के हाथों मारे गए थे अर्जुन

पत्थर रूप में ही क्यों शिंगणापुर में प्रकट हुए शनि पढ़िए पुरी कहानी


धार्मिक हलचल

बाबा विश्वनाथ का मंगला आरती आम भक्त से और दूर, 500 रूपये के टिकट पऱ मिलेंगे दर्शन, सभी आरती के बढ़ें मूल्य


दैनिक पंचांग / राशिफल

आज का पंचांग, 26 फरवरी 2023, रविवार

दैनिक राशिफल 26 फरवरी 2023, रविवार


अवश्य पढ़िए..

साल का पहला सूर्य ग्रहण, राशियों पर क्या होगा प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार माथे पर चंदन का तिलक लगाने के फायदे

किनको और क्यों रखना चाहिए शिखा या चोटी, मिलता हैं ये लाभ…

भगवान विष्णु, राम और कृष्ण की तरह क्यों नहीं लगता महादेव के आगे ‘श्री’

इस साल 7 या 8 मार्च, किस दिन खेली जाएगी होली? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त

जानिए क्या है फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व, किनका करें पूजा…

ये हैं आज से शुरू हुए हिंदी कैलेंडर के अंतिम मास फागुन की ख़ास बातें

आज से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह, जानें महत्त्व, नियम और पूजा विधि

यदि हैं आज कोर्ट कचहरी के चक्कर से परेशान, राहत के लिए आजमाये ये उपाय

छिड़कें दो चुटकी नमक, मिलेगा जोरदार तरक्की आपको अपने करियर में

शनि देव को शांत करने के पाँच प्रयोग, पढ़िए ब्रह्म पुराण’ में क्या कहते है शनिदेव

कुछ ऐसा रहेगा आपका फरवरी में ग्रह चाल , जानिए अपने राशि का हाल

जानिए, फरवरी में ये हैं शादी के मूहूर्त, कब कर सकते हैं गृहप्रवेश, मुंडन, साथ ही पंचक का मतलब और कब है पंचक ?

ये है फरवरी माह के व्रत, त्योहार और छुट्टी की लिस्ट, जानिए कब है महाशिवरात्रि ?


उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अन्य लेख पढ़ने के लिए साथ ही अपनी सुझाव संग पसंद – नापसंद जरूर बताएं। साथ ही जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट ” मोक्ष भूमि – काशी “ के साथ। हमारी टीम को आपके प्रतिक्रिया का इन्तजार है। 9889881111



डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता को जाँच लें । सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/ प्रवचनों /धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। जानकारी पूरी सावधानी से दी जाती हैं फिर भी आप पुरोहित से स्पस्ट कर लें।

Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.

error: Content is protected !!