Home 2023 ज्योतिष के अनुसार माथे पर चंदन का तिलक लगाने के फायदे

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

ज्योतिष के अनुसार माथे पर चंदन का तिलक लगाने के फायदे

सनातन धर्म में न जाने कितनी ऐसी प्रथाएं हैं जिनका अनुसरण हम हमेशा से करते चले आ रहे हैं। न जाने कितनी ऐसी बातें हैं जिनका हम पालन करते हैं और इससे हमें लाभ भी मिलता है। ऐसी ही एक प्रथा है माथे पर तिलक लगाना।

प्राचीन काल में जब राजा महाराजा युद्ध पर जाते थे तब उनकी विजय की कामना लिए हुए उनकी पत्नियां माथे पर तिलक लगाती थीं और उनकी विजय की कामना करती थीं। तभी से तिलक को विजय का प्रतीक माना जाने लगा और यही नहीं पूजा में भी तिलक का अलग महत्व शुरू हो गया।

लोग भगवान को तो तिलक लगाते हैं और अपने माथे पर भी इसे लगाते हैं। तिलक कई अलग-अलग चीजों से लगाया जाता है जिसमें हल्दी, चंदन, कुमकुम, सिंदूर आदि से तिलक लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

ख़ासतौर पर माथे पर चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति को विशेष लाभ होते हैं। आइए नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें कि माथे पर चंदन का तिलक लगाने के क्या लाभ मिल सकते हैं।

ऊर्जा के चक्रों को नियंत्रित करता है

ज्योतिष की मानें तो माथे के ठीक बीच के स्थान में ही ऊर्जा के सात चक्र होते हैं। इसी वजह से इस स्थान को ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। चंदन का तिलक माथे के बीच में लगाने से सभी तरह के चक्रों को एक साथ नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

मन को शांत रखता है

चंदन में एक शांत और सुखदायक सुगंध होती है, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकती है। चंदन की सुगंध मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में भी सुधार कर सकती है। जब आप माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो इसकी भीनी सुगंध मस्तिष्क को शांति देने में मदद करती है और अशांत मन को भी शांत रखता है।

त्वचा को ठंडक देता है

चंदन में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को कई तरह से ठंडक प्रदान करने में मदद करती हैं। अगर आप माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो आपको त्वचा के साथ शरीर को भी ठंडक प्रदान करने में मदद मिलती है।

चंदन के कूलिंग गुण त्वचा को आराम देने के साथ कई समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं। यदि हम गर्म मौसम में माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो ज्यादा लाभकारी होता है। चंदन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं।

चंदन का तिलक लगाने के आध्यात्मिक लाभ

हिंदू धर्म में तिलक को आध्यात्मिकता और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति अपने भीतर के आत्म से जुड़ सकता है और शांति की भावना महसूस कर सकता है।

चंदन का तिलक भगवान की आस्था का प्रतीक माना जाता है और भक्त की भक्ति के संकेत देता है। मुख्य रूप से शिव भक्त भोलेनाथ का श्रृंगार चंदन से करते हैं फिर उसे अपने माथे पर लगाते हैं तो उन्हें पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

नकारात्मक शक्तियों को कम करता है

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि चंदन का तिलक नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसी मान्यता है कि चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति के मन और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य आकर्षित होता है। यदि आपको किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति के अपने आस-पास संकेत मिलते हैं तो आप माथे के ठीक बीच में चंदन का तिलक जरूर लगाएं।

चंदन का तिलक लगाने से कई तरह के शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ होते हैं। चाहे आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तनाव कम करना चाहते हैं, या अपनी आध्यात्मिकता से जुड़ना चाहते हैं, माथे पर चंदन का तिलक लगाना सबसे प्रभावी तरीका है।




इन्हें भी पढ़िए..

साल का पहला सूर्य ग्रहण, राशियों पर होगा ये प्रभाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया देवाधिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ एवं काशी के कोतवाल काल भैरव का दर्शन पूजन

पौराणिक कथा : भगवान शिव का नाम त्रिपुरारी कैसे पड़ा

इस स्थान पर होती है शिवलिंग की रात में पूजा, जानें इसकी वजह

किनको और क्यों रखना चाहिए शिखा या चोटी, मिलता हैं ये लाभ…

भगवान विष्णु, राम और कृष्ण की तरह क्यों नहीं लगता महादेव के आगे ‘श्री’


दैनिक पंचांग / राशिफल

जिनका आज जन्मदिन है 14 फरवरी

आज का राशिफल 14 फरवरी 2023 मंगलवार

आज का पंचांग 14 फरवरी 2023 मंगलवार

साप्ताहिक राशिफल 13 -19 फरवरी : जानिए ग्रहों के चाल से कैसा रहेगा यह सप्ताह

जिनका आज जन्मदिन है 13 फरवरी, कुछ ऐसा रहेगा यह वर्ष…

आज का पंचांग, 13 फरवरी 2023, सोमवार

आज का राशिफल, 13 फरवरी 2023, सोमवार


अवश्य पढ़िए..

जानें शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर

इस साल 7 या 8 मार्च, किस दिन खेली जाएगी होली? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त

जानिए क्या है फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व, किनका करें पूजा…

ये हैं आज से शुरू हुए हिंदी कैलेंडर के अंतिम मास फागुन की ख़ास बातें

आज से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह, जानें महत्त्व, नियम और पूजा विधि

यदि हैं आज कोर्ट कचहरी के चक्कर से परेशान, राहत के लिए आजमाये ये उपाय

छिड़कें दो चुटकी नमक, मिलेगा जोरदार तरक्की आपको अपने करियर में

शनि देव को शांत करने के पाँच प्रयोग, पढ़िए ब्रह्म पुराण’ में क्या कहते है शनिदेव

कुछ ऐसा रहेगा आपका फरवरी में ग्रह चाल , जानिए अपने राशि का हाल

जानिए, फरवरी में ये हैं शादी के मूहूर्त, कब कर सकते हैं गृहप्रवेश, मुंडन, साथ ही पंचक का मतलब और कब है पंचक ?

ये है फरवरी माह के व्रत, त्योहार और छुट्टी की लिस्ट, जानिए कब है महाशिवरात्रि ?


पौराणिक कथाएं

आखिर क्यों अपने ही बेटे के हाथों मारे गए थे अर्जुन

पत्थर रूप में ही क्यों शिंगणापुर में प्रकट हुए शनि पढ़िए पुरी कहानी


उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अन्य लेख पढ़ने के लिए साथ ही अपनी सुझाव संग पसंद – नापसंद जरूर बताएं। साथ ही जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट ” मोक्ष भूमि – काशी “ के साथ। हमारी टीम को आपके प्रतिक्रिया का इन्तजार है। 9889881111



डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता को जाँच लें । सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/ प्रवचनों /धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। जानकारी पूरी सावधानी से दी जाती हैं फिर भी आप पुरोहित से स्पस्ट कर लें।

Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.