Home 2023 आखिर क्यों अपने ही बेटे के हाथों मारे गए थे अर्जुन

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

आखिर क्यों अपने ही बेटे के हाथों मारे गए थे अर्जुन


आज हम जब भी महाभारत की बात आती है तो अर्जुन का नाम जरूर मुंह पर आता है। ऐसा हो भी क्यों न, इस युद्ध में अर्जुन जैसा कोई धनुर्धर था भी तो नहीं। महाभारत ग्रंथ में अर्जुन के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। जिसमें अर्जुन के जन्म से लेकर उनकी मृत्यु तक का संपूर्ण वर्णन मिलता है।

यूं तो प्रचलित मान्यता के अनुसार, अर्जुन की मृत्यु स्वर्ग की यात्रा के दौरान हुई थी लेकिन इसके अलावा एक और कथा है जिससे अर्जुन की दो बार मृत्यु का पता चलता है।

स्वर्ग के यात्रा के दौरान जब अर्जुन की मृत्यु हुई थी तब वह उनकी अंतिम यात्रा थी लेकिन इससे पहले भी एक बार अर्जुन को उनके अपने ही पुत्र ने मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि तब श्री कृष्ण की कृपा से अर्जुन पुनः जीवित हो गए थे।

पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत युद्ध के बाद श्री कृष्ण और महर्षि वेदव्यास जी के कहने पर पाडवों ने अश्वमेध यज्ञ किया और उसके घोड़े को समूचे भारतवर्ष में भ्रमण के लिए छोड़ दिया। यज्ञ के घोड़े की रक्षा का दायित्व अर्जुन को सौंपा गया।
घोड़ा जहां-जहां जाता उसके पीछे-पीछे अर्जुन भी जाते। विभिन्न देशों के राजाओं को अपने आधीन करने के बाद अर्जुन मणिपुर पहुंचे। मणिपुर में अर्जुन की पत्नी चित्रांगदा और उनका पुत्र बब्रुवाहन रहते थे। बब्रुवाहन मणिपुर का राजा था। अपने पिता की आने की खबर से बब्रुवाहन बहुत खुश था और उसने अपने पिता का स्वागत भी किया।

बब्रुवाहन पिता के साथ कुछ समय बिता सके इसलिए उन्होंने अर्जुन के अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को रोक दिया और पूरे सम्मान के साथ उसकी देखभाल करने का सोचा। चूंकि अर्जुन अश्वमेध यज्ञ की परंपरा से बंधे थे इसलिए उन्होंने अपने पुत्र को अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को रोकने की गलती पर युद्ध की चुनौती दे डाली।

अर्जुन अपनी परंपरा से बंधे थे और बब्रुवाहन योद्धा होने के कारण चुनौती अस्वीकार नहीं का सकते थे। लिहाजा दोनों में भयंकर युद्ध हुआ और दिव्य शक्तियों से पूर्ण बब्रुवाहन ने अर्जुन को न सिर्फ युद्ध में परास्त कर दिया बल्कि उसके हाथों अर्जुन की मृत्यु ही हो गई।

जब अर्जुन को पता चला तो उन्होंने अपने पुत्र के साथ मिलकर श्री कृष्ण का आवाहन किया और अर्जुन को पुनर्जीवित करने की प्रार्थना की। श्री कृष्ण अन्तर्यामी हैं। वह तुरंत मणिपुर में उस स्थान पर प्रकट हुए जहां अर्जुन मृत्य पड़े थे और अपनी दिव्य शक्तियों से अर्जुन को दोबारा जीवित कर दिया। इस तरह अर्जुन अपने ही पुत्र के हाथों मरकर भी लौट आए थे।




इन्हें भी पढ़िए..

जानें शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर

इस साल 7 या 8 मार्च, किस दिन खेली जाएगी होली? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त

जानिए क्या है फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व, किनका करें पूजा…

महाशिवरात्रि पर इन राशियों को मिलेगा शिव जी का महा आर्शीवाद


दैनिक पंचांग / राशिफल

जिनका आज जन्मदिन है 10 फरवरी, जानिए अपना स्वभाव, वर्षफल और शुभ तिथियां

आज का पंचांग, 10 फरवरी 2023, शुक्रवार

आज का राशिफल 10 फरवरी 2023 शुक्रवार

आज का पंचांग, 9 फरवरी 2023, गुरुवार

आज का राशिफल , 9 फरवरी 2023, गुरुवार


अवश्य पढ़िए..

ये हैं आज से शुरू हुए हिंदी कैलेंडर के अंतिम मास फागुन की ख़ास बातें

आज से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह, जानें महत्त्व, नियम और पूजा विधि

यदि हैं आज कोर्ट कचहरी के चक्कर से परेशान, राहत के लिए आजमाये ये उपाय

छिड़कें दो चुटकी नमक, मिलेगा जोरदार तरक्की आपको अपने करियर में

शनि देव को शांत करने के पाँच प्रयोग, पढ़िए ब्रह्म पुराण’ में क्या कहते है शनिदेव

पत्थर रूप में ही क्यों शिंगणापुर में प्रकट हुए शनि पढ़िए पुरी कहानी

कुछ ऐसा रहेगा आपका फरवरी में ग्रह चाल , जानिए अपने राशि का हाल

जानिए, फरवरी में ये हैं शादी के मूहूर्त, कब कर सकते हैं गृहप्रवेश, मुंडन, साथ ही पंचक का मतलब और कब है पंचक ?

ये है फरवरी माह के व्रत, त्योहार और छुट्टी की लिस्ट, जानिए कब है महाशिवरात्रि ?


उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अन्य लेख पढ़ने के लिए साथ ही अपनी सुझाव संग पसंद – नापसंद जरूर बताएं। साथ ही जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट ” मोक्ष भूमि – काशी “ के साथ। हमारी टीम को आपके प्रतिक्रिया का इन्तजार है। 9889881111



डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता को जाँच लें । सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/ प्रवचनों /धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। जानकारी पूरी सावधानी से दी जाती हैं फिर भी आप पुरोहित से स्पस्ट कर लें।

Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.