Home 2022 जानिए छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है?

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

जानिए छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है?



हमारे देश में कई सारे त्योहार लोग मनाते हैं और हर त्योहार का अलग-अलग महत्व होता है। छठ पूजा का भी हमारे देश में बहुत महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस त्योहार पर लोग विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इस दिन छठी मैया की पूजा के साथ-साथ सूर्य उपासना का भी विधान होता है। सूर्य को अर्घ्य देने का इस पर्व पर सबसे ज्यादा महत्व होता है।
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋषि-मुनि नित्य सूर्य को अर्घ्य अन्य पूजा की शुरुआत करते थे। सूर्य को जल अर्पित करने से पवित्रता उत्पन्न होती है और महिलाएं अपना आभार सूर्य देव के प्रति प्रकट करती हैं।

सूर्य देव को जल अर्पित करने का महत्व?
ऐसा माना जाता है कि सूर्य को अर्घ्य देने से भगवान सूर्य जीवन की कई समस्याओं से राहत देते हैं और साथ ही रोगों से भी मुक्ति मिलती है। मान्यताओं के अनुसार छठ का पावन पर्व जीवनदायी सूर्य देव को आभार प्रकट करने का महापर्व होता है। छठ पर घर में सुख-समृद्धि भी सूर्य देव की पूजा करने से आती है। कई लोग इस पूजा में सूर्य को दूध से भी अर्घ्य देते हैं और अपने परिवार के लोगों के सुखी रहने की कामना भी करते हैं।
इसके अलावा लोग फलों से भी सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। कई वेदों में भी अनेक स्थानों पर सूर्य देव की ऋचाएं प्राप्त हैं और उन वेदों में भी सूर्य की स्तुति और उनके मंत्र आदि का वर्णन भी मिलता है।

इन्हें भी पढ़िए..

जानिये चार दिवसीय महा पर्व डाला छठ में किस दिन क्या होता है

जानिये सबसे पहले किसने किया था छठ पूजा और क्या है इससे जुड़ीं पांडव की कथा

जानिये कौन हैं छठ व्रत में पूजित छठी मैया

छठ महापर्व : बचाना चाहिए इन गलतियों से छठ पूजा के दौरान

डाला छठ व्रत विधान : जानिये,चार दिवसीय सूर्य उपासना के इस महापर्व से कैसे मिलता हैं आरोग्य, सौभाग्य व सर्वसुख , क्या है व्रत का तरीका और पौराणिक महत्त्व

छठ पर्व की शुरुआत कैसे हुई, कैसे मनाते है यह महापर्व. और आखिर कौन हैं छठी मैया…

डाला छठ व्रत मुहूर्त : जानिए चार दिवसीय महा व्रत का मुहूर्त और किस दिन क्या होता है



खबरों के लिए क्लिक करें – https://innovest.co.in


यदि आप सनातनी है तो काशी की नष्ट हो रही ऊर्जा को बचाने के लिए अभियान में आप के साथ की जरूरत है। कृपया सम्पर्क करें… 9889881111, 8765000123


Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.