Home 2022 डाला छठ : इसलिए लगाया जाता है नाक से सिंदूर

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

डाला छठ : इसलिए लगाया जाता है नाक से सिंदूर



दिवाली के 6 दिनों के बाद छठ का त्‍योहार आता है। इस पर्व को उत्तर प्रदेश और बिहार में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। मगर अब इसे देश के कोने-कोने में लोग मनाते हैं और यह काफी चर्चित त्‍योहार भी बन चुका है। कई लोग ऐसे है जिन्हें ये नहीं पता होता कि छठ पूजा में महिलाएं नाक तक लंबा सिंदूर क्यों लगाती है। महिलाएं सज संवरकर डाला में फल, भोग और प्रसाद लेकर शाम के वक्‍त डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देंती है। इस अवसर पर महिलाएं पूर्ण श्रृंगार करने के साथ ही नाक से शुरू करके मांग तक सिंदूर भरती हैं। छठ करने वाली महिलाओं की यह खास पहचान होती है।

इसलिए लगाया जाता है नाक से सिंदूर
मान्‍यता है कि सिंदूर सुहाग का प्रतीक होता है, पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं नाक से लेकर मांग तक लंबा सिंदूर लगाती हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा के साथ महिलाएं अपने पति और संतान की सुख शांति और लंबी आयु की कामना करते हुए अर्घ्‍य देकर अपने व्रत को पूर्ण करती हैं। सुहागिन महिलाओं को सबसे पहले स्‍नान के बाद सिंदूर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सुहागिन महिलाओं को कभी भी खाली मांग नहीं रहना चाहिए। माना जाता है कि यह सिंदूर माथे से लेकर जितना लंबा महिलाएं भरेंगी उनके पति की आयु भी उतनी ही लंबी होगी।

इन्हें भी पढ़िए..

जानिये चार दिवसीय महा पर्व डाला छठ में किस दिन क्या होता है

जानिये सबसे पहले किसने किया था छठ पूजा और क्या है इससे जुड़ीं पांडव की कथा

जानिये कौन हैं छठ व्रत में पूजित छठी मैया

छठ महापर्व : बचाना चाहिए इन गलतियों से छठ पूजा के दौरान

डाला छठ व्रत विधान : जानिये,चार दिवसीय सूर्य उपासना के इस महापर्व से कैसे मिलता हैं आरोग्य, सौभाग्य व सर्वसुख , क्या है व्रत का तरीका और पौराणिक महत्त्व

छठ पर्व की शुरुआत कैसे हुई, कैसे मनाते है यह महापर्व. और आखिर कौन हैं छठी मैया…

डाला छठ व्रत मुहूर्त : जानिए चार दिवसीय महा व्रत का मुहूर्त और किस दिन क्या होता है



खबरों के लिए क्लिक करें – https://innovest.co.in


यदि आप सनातनी है तो काशी की नष्ट हो रही ऊर्जा को बचाने के लिए अभियान में आप के साथ की जरूरत है। कृपया सम्पर्क करें… 9889881111, 8765000123


Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.