Home 2023 Savan : भगवान शिव के सामने करें ये एक काम, अनेकों परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

Savan : भगवान शिव के सामने करें ये एक काम, अनेकों परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सर्वश्रेष्ठ होता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में सावन के दौरान कुछ उपायों को करने की सलाह दी जाती है। सावन में किये गए उपाय फलित भी होते हैं और शुभता लाते हैं।

भगवान शिव के आगे जलाएं दीपक

सावन में भगवान शिव की पूजा का विधान है। शिवलिंग पूजा से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। जीवन में शांति, सुख, समृद्धि, संपन्नता आदि वास करने लगते हैं और भाग्य साथ देने लगता है। ऐसे में आपको करना बस यह है कि शिवलिंग के आगे मिट्टी का दीपक जलाना है।

ऐसा होना चाहिए दीपक

दीपक जलाते समय आपको एक बाती नहीं बल्कि उसमें आठ बातियां लगानी हैं। सावन में भगवान शिव के आगे आठ बाती वाला दीपक जलाने का बहुत महत्व है। आठ बाती का दीपक घर में आठों दिशाओं से देवताओं की कृपा बरसाता है।

इस तेल से जलाएं दीपक

शिवलिंग के आगे जलाने वाला दीपक सरसों के तेल या घी में नहीं जलाना है। आपको महुआ तेल में आठ बाती वाला दीपक जलाना है। महुआ तेल भगवान शिव का अति प्रिय माना जाता है।

महुआ तेल का दीपक जलाने के लाभ

महुआ तेल में आठ बाती वाला दीपक जलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। कैसा भी लोन इस उपाय को करने के बाद आसानी से निपट जाएगा। महुआ तेल में आठ बाती वाला दीपक जलाने से बीमारियां दूर होती हैं। आपको बस यह एक उपाय सावन के 28 दिनों तक करना है। दीपक जलाने के बाद ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से आपको खुद ही शुभ परिणाम दिखने लगेंगे।

Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.

error: Content is protected !!