Home 2023 रथसप्तमी विशेष : कुष्ट रोग से बचने के लिए करिये रथसप्तमी व्रत और जानिए कैसे यह तिथि जुड़ा है सूर्

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

रथसप्तमी विशेष : कुष्ट रोग से बचने के लिए करिये रथसप्तमी व्रत और जानिए कैसे यह तिथि जुड़ा है सूर्य का जन्म की कथा से

मार्कण्डेय पुराण में वर्णन है कि पहले संपूर्ण विश्व में अंधेरा था। उस अंधकार में कमलयोनि से प्रकट हुए और उनके मुख से पहले शब्द का उच्चारण हुआ यह सूर्य के तेज का ही सूक्ष्म रूप था। इसके ब्रह्माजी के मुख से चारों वेद प्रकट हुए। वेदओ के तेज में समा गए। दिखाई न देने वाला सूर्य इसी ओम का रूप है। लेकिन सूर्य का यह तेज इतना अधिक था कि सृष्टि के भरम होने का डर था, इसलिए ब्रह्माजी की प्रार्थना पर सूर्य देव ने अपने तेज को कम कर लिया। सूर्य के प्रकट होने पर संपूर्ण विश्व का अंधकार मिटा और सृष्टि में जीवन का संचार हुआ। ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा और आत्मा का कारक माना गया है। व्यवस्था के संचालन में इसे राजा यानि राष्ट्र प्रमुख और उच्च दर्शाती है। अधिकार बंधों के निर्वह में इसे पिता माना गया है।

पहली कथा

सूर्य के आदित्य नाम होने के पीछे एक कथा है। सृष्टि उत्पत्ति के समय कश्यप ऋषिकी पत्नी अदिति ने कठोर तप करके सूर्य भगवान को प्रसन्न किया और वरदान मांगा कि ये उनके पुत्र रूप में जन्म लें। सूर्य ने उन्हें यह वरदान दे दिया और अपनी सात किरणों में से एक ‘सुषुम्ना’ किरण द्वारा उनके गर्भ में प्रवेश किया। अदिति के गर्भ से जब सूर्य का जन्म हुआ, उस दिन माघ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी थी। अदिति के गर्भ से जन्म लेने कारण सूर्य का नाम ‘आदित्य’ हुआ। सूर्य के रथ में सात घोड़े होने के कारण इसे रथ सप्तमी’ कहा जाता है। इसके अलावा इस तिथि को ‘आरोग्य सप्तमी’, ‘माघ सप्तमी’, ‘अचला सप्तमी’, ‘विधान सप्तमी’ आदि नाम से भी जाना जाता है। सूर्य के रथ में ‘गायत्री’, ‘प्राति’, ‘उषिनक ‘, ‘जगती’, ‘त्रिस्तप’, ‘अनुस्तप’ और “पंक्ति’ नाम के सात घोड़े हैं। ये सातों घोड़े सप्ताह के सात दिनों, सात किरणों के प्रतीक है। सूर्य के रथ का पहिया संवत्सर वर्ष और उसमें लगी बारह तीलियां बारह महीनों को दर्शाती है।

दूसरी कथा

रथसप्तमी से जुड़ी एक अन्य कथा भी है। कहते हैं, जब सूर्यदेव को खड़े-खड़े काफी लंबा समय बीत गया तो उनके पांव दुखने लगे तब उन्होंने भगवान विष्णु के सामने अपनी समस्या रखी। विष्णुजी ने सूर्य देव की समस्या के समाधान के रूप में उन्हें हीरे जड़ित सारथि अरुण देव सहित एक स्वर्ण रच दिया। जिस दिन यह रथ सूर्य देव को मिला, उस दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी श्री इस दिन रथ पर विराजमान होने के कारण इसे ‘रथ सप्तमी’ कहा गया।

इस दिन गंगा स्नान करके सूर्य की पूजा करने और सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करने से सूर्य संबंधी दोष दूर होते है। यही नहीं इस दिन सूर्य के साथ-साथ उनके रथ में जुते सातों घोड़ों की भी पूजा की जाती है। रथ सप्तमी के व्रत और सूर्य उपासना से ही कृष्ण के पुत्र साम्ब का कुष्ठ रोग ठीक हुआ था, जो उन्हें स्वयं कृष्ण के श्राप के कारण हुआ था।


आप हमें facebook, इंस्टाग्राम और Twitter पर फॉलो व सब्सक्राइब कर सकते हैं

आज की जानकारी

उमरहा स्थित नवग्रह मंदिर के स्थापना दिवस पऱ संगोष्ठी में युवा ज्योतिषी विकाश त्रिपाठी को मिला गोल्ड मैडल

रथसप्तमी : पढ़िए इस दिन का महत्व, जब सूर्य देव अपने सात घोड़ो के रथ पऱ हुए सवार

साप्ताहिक राशिफल 30 जनवरी -5 फरवरी : इस सप्ताह किन राशियों के लिए बन रहे हैं धन योग

हवन और यज्ञ है अलग अलग, न करें एक समझने की भूल , जानें बड़ा अंतर

पौराणिक कथा : वह कौन सा राजा था जिससे उसके पुत्र को आरे से काटना …पुत्र का मांस शेर को खिलाया

जानिए श्रीरामचरितमानस की विवादित चौपाई का सही अर्थ


दैनिक पंचांग / जन्मदिन राशिफल / जन्मदिन राशिफल

आज का पंचांग, 27 जनवरी 2023, शुक्रवार

आज का पंचांग, 27 जनवरी 2023, शुक्रवार

आज का पंचांग, 26 जनवरी 2023, बसंत पंचमी, गुरुवार

दैनिक राशिफल 26 जनवरी ( गुरूवार )

साप्ताहिक राशिफल 30 जनवरी -5 फरवरी : इस सप्ताह किन राशियों के लिए बन रहे हैं धन योग

जिनका आज जन्मदिन है, पुरे साल की जानकारी


ग्रह चाल और भाग्य

30 साल बाद गोचर शनि इन चार राशियों का बदलेगा किस्मत राह

साल 2023 में कैसा रहेगा आपका भाग्य, मेष राशि से मीन राशि तक का जानिए वार्षिक राशिफल


इन्हें भी जानिए

जानिए कब शुरू हो रहा हैं गुप्त नवरात्रि ? क्या हैं इनका महत्व और पूजा एवं मन्त्र

माता सरस्वती को समर्पित हैं बसंत पंचमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

मौनी अमावस्या पर क्या करें दान?, स्नान के क्या हैं महत्व, कैसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

मौनी अमावस्या : शनिवार अमावस्या की रात करें लौंग का ये प्रयोग , पैसों के आवक की बढ़ेगी रफ़्तार

आइये जानते हैं अमावस्या के 10 रहस्य, कलशनिवार को हैं मौनी अमावस्या

पितरों से आशीर्वाद पाने के लिए कल मौनी अमावस्या को ये उपाय, ये होंगे लाभ

आखिर क्यों महाभारत में गंगा ने मार दिया था अपने 7 बेटों को

आज बुधवार से शनिदेव कुंभ राशि में किये प्रवेश, इन राशियों पऱ पड़ेगा असर…

जानिए आखिर क्यों जाते हैं मंदिर, क्या होता हैं इसका अनगिनत लाभ

दो नहीं चार कन्याओं से किया था भीम ने विवाह, हर एक की है पौराणिक कथा


उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अन्य लेख पढ़ने के लिए साथ ही अपनी सुझाव संग पसंद – नापसंद जरूर बताएं। साथ ही जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट ” मोक्ष भूमि – काशी “ के साथ। हमारी टीम को आपके प्रतिक्रिया का इन्तजार है। 9889881111


खबरों के लिए क्लिक करें – https://innovest.co.in


यदि आप सनातनी है तो काशी की नष्ट हो रही ऊर्जा को बचाने के लिए अभियान में आप के साथ की जरूरत है। कृपया सम्पर्क करें… 9889881111, 8765000123

डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता को जाँच लें । सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/ प्रवचनों /धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। जानकारी पूरी सावधानी से दी जाती हैं फिर भी आप पुरोहित से स्पस्ट कर लें।

Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.

error: Content is protected !!