Home 2023 जानिए गुप्त नवरात्र में संतान प्राप्ति से लेकर कर्ज से मु्क्ति पाने के उपाय

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

जानिए गुप्त नवरात्र में संतान प्राप्ति से लेकर कर्ज से मु्क्ति पाने के उपाय

साल में चार नवरात्रि आते हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि आते हैं। आमतौर पर लोग शारदीय और चैत्र नवरात्रि के बारे में ही जानते हैं, इसके अलावा दो और नवरात्रि भी आते हैं। जिनमें विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है, गुप्त नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि में पूजा और मनोकामना को गुप्त रखा जाता है, कहते हैं कि ऐसा करने से मां दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और फल दोगुना मिलता है गुप्त नवरात्रि के दौरान विवाह, नौकरी, स्वस्थ, व्यापार आदि से संबंधित कई उपाय भी किये जाते हैं, इस वर्ष माघ गुप्त नवरात्रि आज 22 जनवरी से प्रारंभ हैं, जानिए इन उपायों के बारे में:-

१:-संतान प्राप्ति के लिए:-

गुप्त नवरात्रि के दौरान संतान प्राप्ति के लिए 9 दिन मां दुर्गा जी के लिए पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए, पान का पत्ता कटा-फटा नहीं होना चाहिए। पूजा के दौरान यह मंत्र का जाप करें:-

ॐ नन्दगोपगृह जाता यशोदागर्भ सम्भवा।
ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी।।

यह मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।

२:- नौकरी की समस्या के लिए:-

नौकरी या जॉब में किसी तरह की समस्या आ रही है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक मां दुर्गा जी को बताशे पर रखकर लौंग अर्पित करनी चाहिए। इस दौरान

ॐ सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:।
मनुष्यो मत्प्रसादेने भविष्यति ना संशय:।।
मंत्र का जाप करना चाहिए।

३:-खराब सेहत के लिए:-

खराब सेहत से छुटकारा पाने के लिए 9 दिन तक देवी मां को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ॐ क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ होता है।

४:-कर्ज से मुक्ति पाने के लिए:-

कर्ज या किसी वाद-विवाद से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए 9 दिन तक देवी मां के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं। ऐसा करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस दौरान ॐ दुं दुर्गाय नम: का जाप करना चाहिए।

५:-कन्या विवाह के लिए:-

अगर विवाह में कोई बाधा आ रही है तो पूरे 9 दिन पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। इस दौरान

ॐ कात्यायनी महामाये, महायोगिनयधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी, पति में कुरु ते नम:।।

मंत्र का जाप करना चाहिए।

– Jyotishacharya Dr Umashankar mishr


आप हमें facebook, इंस्टाग्राम और Twitter पर फॉलो व सब्सक्राइब कर सकते हैं

नवीनतम लेख

कल रविवार को होने जा रहा है शुक्र गोचर, इन राशियों के जीवन में होगा बल्ले बल्ले

जानिए कब शुरू हो रहा हैं गुप्त नवरात्रि ? क्या हैं इनका महत्व और पूजा एवं मन्त्र

माता सरस्वती को समर्पित हैं बसंत पंचमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

मौनी अमावस्या पर क्या करें दान?, स्नान के क्या हैं महत्व, कैसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

मौनी अमावस्या : शनिवार अमावस्या की रात करें लौंग का ये प्रयोग , पैसों के आवक की बढ़ेगी रफ़्तार

आइये जानते हैं अमावस्या के 10 रहस्य, कलशनिवार को हैं मौनी अमावस्या

पितरों से आशीर्वाद पाने के लिए कल मौनी अमावस्या को ये उपाय, ये होंगे लाभ

आखिर क्यों महाभारत में गंगा ने मार दिया था अपने 7 बेटों को

आज बुधवार से शनिदेव कुंभ राशि में किये प्रवेश, इन राशियों पऱ पड़ेगा असर…

जानिए आखिर क्यों जाते हैं मंदिर, क्या होता हैं इसका अनगिनत लाभ

दो नहीं चार कन्याओं से किया था भीम ने विवाह, हर एक की है पौराणिक कथा

30 साल बाद गोचर शनि इन चार राशियों का बदलेगा किस्मत राह


उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अन्य लेख पढ़ने के लिए साथ ही अपनी सुझाव संग पसंद – नापसंद जरूर बताएं। साथ ही जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट ” मोक्ष भूमि – काशी “ के साथ। हमारी टीम को आपके प्रतिक्रिया का इन्तजार है। 9889881111


दैनिक पंचांग / जन्मदिन राशिफल / जन्मदिन राशिफल

आज का पंचांग, 21 जनवरी 2023, शनिवार

दैनिक राशिफल 21 जनवरी( शनिवार ), जानिए आज का भाग्यफल

जिनका आज जन्मदिन हैं उनका कैसा होगा ये साल

जिनका जिनका आज जन्मदिन है

आज का पंचांग, 20 जनवरी 2023, शुक्रवार, जानिए किस समय करें सफलता के लिए कार्य

दैनिक राशिफल 20 जनवरी (Thursday), ऐसा रहेगा आज का दिन

साल 2023 में कैसा रहेगा आपका भाग्य, मेष राशि से मीन राशि तक का जानिए वार्षिक राशिफल


खबरों के लिए क्लिक करें – https://innovest.co.in


यदि आप सनातनी है तो काशी की नष्ट हो रही ऊर्जा को बचाने के लिए अभियान में आप के साथ की जरूरत है। कृपया सम्पर्क करें… 9889881111, 8765000123

डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता को जाँच लें । सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/ प्रवचनों /धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। जानकारी पूरी सावधानी से दी जाती हैं फिर भी आप पुरोहित से स्पस्ट कर लें।

Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.