Home 2022 जानिए, इस हप्ते आने वाले व्रत और त्यौहार का महत्व

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

जानिए, इस हप्ते आने वाले व्रत और त्यौहार का महत्व

Weekly Vrat Tyohar (05 December To 11 December):

इस सप्ताह का शुभारंभ मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और अश्विनी नक्षत्र के साथ हो रहा है। साथ ही इस सप्ताह की शुरुआत सोम प्रदोष व्रत के साथ हुआ हैं। वहीं इस सप्ताह अनंगत्रयोदशी, दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत आदि पड़ रहे हैं।

सोम प्रदोष व्रत:
Som Pradosh Vrat (5 दिसंबर, सोमवार)

पंचांग के अनुसार महीने में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है, एक कृष्ण पक्ष में दूसरा कृष्ण पक्ष में। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है। साथ ही मान्यता है कि इस व्रत को रखने से महादेव प्रसन्न होते हैं और व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अनंग त्रयोदशी व्रत
Anang Trayodashi 2022 (5 दिसंबर, सोमवार)

पंचांग के अनुसार इस व्रत को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, कामदेव और रति की उपासना की जाती है। वहीं इस दिन गंगा या किसी सरोवर में स्नान करने का महत्व है। साथ ही मान्यता है कि जब काम देव ने भगवान शिव की तपस्या भंग कर दी थी तब कामदेव को भोलेनाथ ने अपने तप से भस्म कर दिया, इसके बाद कामदेव बिना अंग के ही सबके शरीर में वास करने लगे। फिर उसे नष्ट करने के लिये महादेव ने इस व्रत को रखा था। तब से ही यह व्रत रखा जाने लगा। वहीं इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होने की मान्यता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा:
Margashirsha Purnima 2022 (7 दिसंबर, बुधवार)

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 7 दिसंबर को मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि का आरंभ 7 दिसंबर को सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर होगी और अगले दिन 08 दिसंबर 2022 को सुबह 09 बजकर 36 मिनट पर इसका अंत होगा। इस दिन गंगा में स्नान और दान करने का विधान है। साथ ही इस भगवान विष्णु की उपासना की जाती है।

संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत:
Sankashti Chaturthi Vrat 2022: (11 दिसंबर, रविवार)

पंचांग अनुसार कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। वहीं शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। साथ ही इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

दत्तात्रेय जयंती:
Dattatreya Jayanti 2022 (7 दिसंबर, बुधवार)

शास्त्रों के अनुसार दत्तात्रेय का अवतरण मार्गशीर्ष की पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में हुआ था। इसलिए इसे दत्तात्रेय जयंती कहा जाता है। पुराणों के अनुसार भगवान दत्तात्रेय में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवों की शक्तियों का समावेश माना जाता है।

उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अन्य लेख पढ़ने के लिए साथ ही अपनी सुझाव संग पसंद – नापसंद जरूर बताएं। साथ ही जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट ” मोक्ष भूमि – काशी ” के साथ। हमारी टीम को आपके प्रतिक्रिया का इन्तजार है। 9889881111



नवीनतम

व्रत : पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस व्रत का महत्व

कार्तिकई दीपम : आखिर क्यों जला काशी में आज हजारों दीप

देव स्थान : ऐसा मंदिर जहाँ चूहा करते हैं भक्तों की मनोकामना पूरी

जानिए भक्त हनुमान जी के कौन से 12 नाम लेने से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट

पिशाच मोचिनी :: आज करें प्रेत योनि को प्राप्त पूर्वजों के निमित्त तर्पण ताकि उनको मिले सदगति

मासिक राशिफल : सिंह और कन्या राशि के जातको का ऐसा रहेगा दिसंबर माह , जाने क्या हैं भाग्योदय टिप्स

पंच कन्या : ये हैं यज्ञ कुंड से जन्मी ‘द्रौपदी’ के पांच पति पाने का रहस्य

जानिए, आखिर क्यों होती हैं ज्यादातर विवाह रात में… ?

काशी का वो पवित्र स्थान जहां विराजते है मोक्ष प्राप्ति करने वालों का मनुष्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान

कुंडली में यदि बुध ठीक है तो, जीवन में सब कुछ ठीक है बुध खराब तो, सब कुछ खराब


आज का राशिफल

राशिफल 7 दिसम्बर 2022 :

राशिफल 06 दिसम्बर 2022 : ग्रहों की चाल से ऐसा होगा आपका दिन


दैनिक पंचांग

पंचांग 7 दिसम्बर 2022 : आज की शुभ घड़ी और राहुकाल

पंचांग 06 दिसम्बर 2022 : ऐसा होगा आज ग्रहों के चाल


जन्मदिन राशिफल

जन्मदिन फल 7 नवंबर 2022 :

6 दिसंबर 2022 : जिनका आज जन्मदिन है


साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल : जानिये आपके लिए कैसा रहेगा 28 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 का समय

साप्ताहिक राशिफल : 21 से 27 नवम्बर

साप्ताहिक राशिफल : ये है इस सप्ताह 14 से 20 नवम्बर का ग्रह चक्र, जानिये…

व्रत – त्यौहार

उत्पन्ना एकादशी : आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व्रत के नियम तथा महत्व..

मार्गशीर्ष मास : हिंदी के नौवा महीने के व्रत और त्यौहार का यह हैं डिटेल

काशी में जब राक्षसी बन जाती है एक दिन की देवी , प्रसाद में चढ़ता है बैगन और मूली


– वास्तु – टोटका

वास्तु : अपने घर या प्रतिष्ठान में लगाए कुबेर का पौधा, ये मिलेगा चमत्कारी परिणाम

वास्तु : जानिये काले चावल के उपाय जो आप में ला देगा बदलाव

वास्तु : अपने घर या प्रतिष्ठान में लगाए कुबेर का पौधा, ये मिलेगा चमत्कारी परिणाम

वास्तु : घोड़ा के नाल से न सिर्फ सुख-समृद्धि आती है बल्कि बचाती है बुरी नजर से भी

यदि आपके दाम्पत्य जीवन में है कुछ खटास तो करें ये उपाय, होगा सुखी वैवाहिक जीवन

परेशानियों से छुटकारा का उपाय है पवित्र पीपल पेड़, जानिए क्या है उपाय


– इन्हें भी जानिए

जानिए पूजा का सही समय …आखिर दोपहर के समय पूजा क्यों नहीं करनी चाहिए?

जानिये नवंबर माह 2022 के तीज-त्यौहार और उसके मुहूर्त

गोपाष्टमी : कब शुरू हुआ गौ पूजन, जानिए गाय के शरीर में है किन किन देवता का हैं निवास


खबरों के लिए क्लिक करें – https://innovest.co.in


यदि आप सनातनी है तो काशी की नष्ट हो रही ऊर्जा को बचाने के लिए अभियान में आप के साथ की जरूरत है। कृपया सम्पर्क करें… 9889881111, 8765000123


डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता को जाँच लें । सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/ प्रवचनों /धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। जानकारी पूरी सावधानी से दी जाती हैं फिर भी आप पुरोहित से स्पस्ट कर लें।

Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.

error: Content is protected !!