Home 2022 जीवन के प्रबंध का सूत्र है…. गणेश जी का स्वरूप

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

जीवन के प्रबंध का सूत्र है…. गणेश जी का स्वरूप

जीवन के प्रबंध का सूत्र है…. गणेश जी का स्वरूप
प्रथम पूज्य गणेश जी का मुख हाथी और वाहन मूषक दो विरोधी भाव के जीव(आकार) हमें सामंजस्य की शिक्षा प्रदान करते हैं ।
माता पार्वती की आदेश के अनुसार किसी को भी स्नान गृह में प्रवेश न करने देने के कारण पिता के कोप का भागी होने पर भी अपने कर्तव्य का कठोरता से पालन कर मातृ भक्ति का संदेश दिया गणेश जी का चरित्र के साथ-साथ स्वरूप  में भी जीवन प्रबंधन का सूत्र समाहित है जिन्हें आत्मसात कर जीवन के दुख को कम कर जीवन को  सकारात्मक रूप से सरल बनाया जा सकता है
01.लक्ष्मी जी के साथ पूजा…गणेश जी बुद्धि विवेक ०के देवता है धन वृद्धि के साथ अहंकार ना आ जाए मानव स्वभाव में धन से अहंकार बढ़ता है।
02..गणेश जी के हस्त मुद्रा (प्रशस्त )यह संदेश देता है कि व्यक्ति उच्च पद पर आसीन होने पर लोगों के जीवन के कष्ट को दूर करें
 03..गणेश जी का लम्बा पेट इस बात की ओर संकेत करता है कि दूसरों की कमी जानते हुए भी समाज में उसे प्रदर्शित नहीं करना चाहिए ।
04..गणेश जी के लंबे कान इस भाव को जोड़ते हैं कि अपने आप को सरल बनाए रखें ताकि आसपास के लोग कि करुणा को आप सुन और समझ सके।
 05..गणेश जी के सूड ये संदेश देता है की हमें नकारात्मक विचारों को धारण नहीं करना चाहिए व सकारात्मक रूप से आगे बढ़ना चाहिए ।
इस प्रकार विशिष्ट होने पर भी सामान्य व्यवहार,करुणा एवं सकारात्मक दृष्टि ने प्रथम पूज्य बनाया।

Author: adminMBC

Comments are disabled.