Home 2023 Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 4 अगस्त 2023, शुक्रवार

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 4 अगस्त 2023, शुक्रवार

उपाय

 आज का दिन श्रेष्ठ है। आज शुक्रवार मां लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण का दिन है। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजन भोग और मोक्ष प्रदान करने वाला है। जो मनुष्य आज भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार करके उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएगा उन्हें जीवन के समस्त सुख प्राप्त होंगे।

आज पूरे दिन मस्तक और कंठ पर केसर का तिलक लगाने से आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी। जिन लोगों के कार्य बन नहीं पा रहे, बार-बार अटक जाते हैं वे आज के दिन श्रीकृष्ण भगवान को बांसुरी और मोर पंख भेंट करें काम तेजी से बनने लगेंगे।

पंचांग

विक्रम संवत : 2080

शालिवाहन शके : 1945

मास : प्रथम अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष

ऋतु : वर्षा

अयन : दक्षिणायन

तिथि : तृतीया दोप 12:44 तक

नक्षत्र : शतभिषा प्रात: 7:06 तक, पश्चात पूर्वाभाद्रपद

योग : शोभन प्रात: 6:11 तक पश्चात अतिगंड रात्रि 2:27 तक

करण : विष्टि भद्र दोप 12:44 तक

सूर्योदय : 6:00:09

सूर्यास्त : 7:05:11

दिनकाल : 13 घंटे 05 मिनट 01 सेकंड

रात्रिकाल : 10 घंटे 55 मिनट 23 सेकंड

चंद्रास्त : प्रात: 8:32

चंद्रोदय : रात्रि 9:22

आज की ग्रह स्थिति

सूर्य राशि : कर्क

चंद्र राशि : कुंभ, रात्रि 11:16 से मीन में

मंगल : सिंह

बुध : सिंह

गुरु : मेष

शुक्र : सिंह वक्री

शनि : कुंभ वक्री

राहु : मेष

केतु : तुला

दिन का चौघड़िया

चर : प्रात: 6:00 से 7:38

लाभ : प्रात: 7:38 से 9:16

अमृत : प्रात: 9:16 से 10:55

शुभ : दोप 12:33 से 2:11

चर : सायं 5:27 से 7:05

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : रात्रि 9:49 से 11:11

त्याज्य समय

राहु काल : प्रात: 10:55 से दोप 12:33

यम घंट : दोप 3:49 से 5:27

आज विशेष :

आज का शुभ रंग : सफेद

आज के पूज्य देव : श्री कृष्ण

आज का मंत्र : कृं कृष्णाय नम:

Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.

error: Content is protected !!