Home 2022 अबकी दीवाली पर धनिया करेगा धन वर्षा, धनतेरस पर धनिया जा प्रयोग

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

अबकी दीवाली पर धनिया करेगा धन वर्षा, धनतेरस पर धनिया जा प्रयोग

धनिया का दिव्य प्रयोग जो बदल देगा आपका भाग्य
      धनतेरस का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है वैसे तो घर में कभी भी क्लेश नहीं होना चाहिए लेकिन धनतेरस और दीपावली के दिन इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए ।आपस में प्रेम और सौहार्द से रहे घर का वातावरण शांत और शुद्ध रखें मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा होगी ।
 धनिया बनाएगा मालामाल
धनतेरस के पर्व को धन से जोड़कर देखा जाता है और इस दिन लोग अपने घर के दुख दरिद्रता क्लेश को मिटाने के लिए अनेकों उपाय करते हैं। इन्हीं उपायों में एक बहुत ही सस्ता सा उपाय है धनिया का। जी हां धनिया मात्र ₹5 का धनिया आपको मां लक्ष्मी की कृपा दिला सकता है ।स्वास्थ्य की दृष्टि से भी धनिया का बहुत ही महत्व है। धनिया का बीज धन का प्रतीक है ऐसे में इस दिन धनिया के दाने खरीदकर घर अवश्य लाएं। इसे धनतेरस से दिवाली तक अपने पूजा स्थल पर रखें दीपावली के दिन शाम के समय मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी के मंत्र के साथ दो दो दाने मां लक्ष्मी को अर्पित करें सुबह इन दानो को उठाकर इकट्ठा करें और इसमें से थोड़े दाने एक छोटी सी डिब्बी में भरकर अपने पास रख ले । कुछ दानों को अपने घर की बागवानी में लगा दें। जैसे जैसे उन दानों से पौधे बनेंगे आपके घर में धन संपदा बढ़ती जाएगी और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
–     शालिनी त्रिपाठी

Author: Admin Editor MBC

Comments are disabled.

error: Content is protected !!