Home 2026 Makar Sankranti : मकर संक्रांति 14 या 15 को, जानिए क्यों बदलती है तारीखें

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

Makar Sankranti : मकर संक्रांति 14 या 15 को, जानिए क्यों बदलती है तारीखें


– डॉ संतोष ओझा, काशी

भारत के प्रमुख पर्वों में से एक मकर संक्रान्ति है। मकर संक्रांति भारत और नेपाल में भिन्न नाम और रूप में मनाया जाता है। दरअसल पौष मास में जिस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के बाद से सूर्य दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर बढ़ता है। इसी कारण इस पर्व को ‘उतरायण’ (सूर्य उत्तर की ओर) भी कहते है। वैज्ञानिक तौर पर इसका मुख्य कारण पृथ्वी का निरंतर 6 महीनों के समय अवधि के उपरांत उत्तर से दक्षिण की ओर वलन करता है जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।

जानिए मकर संक्रांति का महत्व

धर्म ग्रंथो के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने स्‍वयं उनके घर जाते हैं । क्योंकि शनिदेव मकर राशि के स्‍वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्‍ति के नाम से जाना जाता है । कर्क संक्रांति से मकर संक्रांति तक के काल को दक्षिणायन कहते है । शास्त्रों के अनुसार, उत्तरायण की अवधि को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात माना जाता है। उत्तरायण में मृत्‍यु हुए व्यक्ति की अपेक्षा दक्षिणायन में मृत्‍यु हुए जीव की यम लोक में जाने की संभावना अधिक होती है । सूर्य के मकर राशि में जाते ही खरमास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।

2026 में मकर संक्रांति का पुण्यकाल

इस साल मकर संक्रांति विशेष तौर पर पुण्यदायक मानी जा रही है। सालों बाद षटतिला एकादशी और मकर संक्रांति का संयोग बन रहा है साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। मकर संक्रांति को स्नान और दान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रीय नियमों के अनुसार, सामान्य संक्रांतियों में आठ घड़ी पूर्व और आठ घड़ी बाद का पुण्यकाल माना जाता है। जबकि मकर संक्रांति अयन संक्रांति होने के कारण चालीस घड़ी पूर्व से पुण्य प्रभाव स्वीकार किया गया है, जिसके कारण प्रातः काल स्नान-दान की परंपरा शास्त्र सम्मत है।
ज्योतिषविद विमल जैन, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर सुभाष पाण्डेय के अनुसार मकर संक्रांति का पुण्यकाल 14 जनवरी 2026 की रात्रि 09:39 बजे से शुरू होकर 15 जनवरी को दोपहर 01:39 बजे तक रहेगा। इस कारण 15 जनवरी को पूरे दिन पर्व मनाना शास्त्र सम्मत माना गया है। इस दिन वृद्धि योग, शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि और ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग भी रहेगा।

आखिर क्यों बदलती है तारीख..

काशी के ज्योतिषविद दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार हर वर्ष सूर्य के राशि परिवर्तन में लगभग 20 मिनट का विलंब होता है। इस प्रकार तीन वर्षों में यह अंतर एक घंटे का हो जाता है। 72 वर्षों में 24 घंटे का फर्क आ जाता है। यानि एक दिन की वृद्धि हो जाती है। इस लिहाज से वर्ष 2008 में ही 72 वर्ष पूरे हो गए थे। हालांकि छह वर्षों तक सूर्य का राशि परिवर्तन प्रातःकाल में होने से पूर्व काल मानते हुए मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाती रही। इससे पहले सूर्य का राशि परिवर्तन संध्याकाल में होता था। वर्ष 1936 से मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही थी। वहीं 1864 से 1936 तक 13 जनवरी और 1792 से 1864 तक 12 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती थी।

ऐसे करे सूर्य आराधना

1 सुबह-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यक्रिया से निवृत्त होकर किसी पवित्र नदी सरोवर या तालाब या फिर पानी में गंगाजल और मिलाकर स्नान करें।

2- गणेश जी संग अपने आराध्य का ध्यान करें।

3- तांबे के लोटे में जल, लाल पुष्प, लाल रोली, गुड़, अक्षत और काला तिल मिलाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।

4- अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र ॐ सूर्याय नमः, ॐ भास्कराय नमः या ॐ आदित्याय नमः का उच्चारण करें।

5- अर्घ्य देते समय जल की धारा में देखकर सूर्य देव का दर्शन करे।

6- 3 बार परिक्रमा करें। अपनी मनोरथ रखते हुए क्षमा याचना करें

जानिए क्या है परंपरा

इस दिन प्रातःकाल गंगा सहित किसी भी पवित्र नदियों में स्नान कर तिल, तिल का लड्डू, सरसों तेल, अन्न एवं वस्त्र का दान करने की धर्म शास्त्र में उल्लेख है । जबकि मकर संक्रांति पर खिचड़ी, दही-चूड़ा और तिल से बने व्यंजन ग्रहण करने की परंपरा चलन है।

इन नामों से भी जाना जाता है…

मकर संक्रांति को विभिन्न नाम से जाना जाता है, उत्तर प्रदेश और पश्‍चिमी बिहार में यह उत्‍सव ‘खिचडी’ पर्व के नाम से जबकि पश्‍चिम बंगाल में इसे ‘पौष संक्रान्‍ति’ से। दक्षिण के तमिळनाडु में इसे ‘पोंगल’ कहा जाता है । कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। जबकि बिहार के कुछ जिलों में यह पर्व ‘तिला संक्रांत’ नाम से भी प्रसिद्ध है। सिंधी समुदाय में इस पर्व को ‘तिरमौरी’ कहते हैं । यही त्‍यौहार गुजरात और उत्तराखंड में ‘उत्तरायण’ नाम से भी जाना जाता है । हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में ‘माघी’। तो वही पूर्वी भारत में स्थित असम में ‘भोगाली बिहु’ के नाम से मनाया जाता है । कश्‍मीर घाटी में इसे ‘शिशुर सेंक्रात’ कहां जाता है । कर्नाटक में ‘मकर संक्रमण’ कहते है । पंजाब में यह उत्‍सव ‘लोहडी’ नाम से भी मनाया जाता है।



विश्वनाथ मंदिर  2.3 km, कालभैरव 4 km, संकटमोचन 1.2 km, अस्सी घाट .70 km


 आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो आप इसे फेसबुक, व्हाट्सप्प पर शेयर और लाइक करें। ताकि काशी की पहली धार्मिक न्यूज़ पोर्टल “मोक्ष भूमि” की यह जानकारी दूसरे सनातनी को मिल सके




विशिष्ट जानकारियां

Basi Bhojan : आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए बासी भोजन, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Chanakya ki baten : आजमाएं इन सात आदतों को, जो देती है अल्प समय में ही सफलता

Narad muni : जानिए नारद मुनि के जन्म की रोचक कथा, पूर्वजन्म और श्राप से क्या है संबंध

Parshuram : विष्णु अवतार होने के बाद भी क्यों नहीं होती परशुराम जी की पूजा ? जानें इनके जीवन से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Akshy Tritiya : त्रेतायुग के प्रारंभ का दिन अक्षय तृतीया क्यों है ख़ास, जानिए किन चीजों का करना चाहिए दान और क्यों..

हनुमान जी की माता अंजना क्यों बनी अप्सरा से वानरी, कौन थे हैं हनुमान जी ने नाना

Hanuman Jyanti : हनुमान जी के पैर के नीचे किसका स्थान है ?

Lord Hanuman: जानिए आखिर तीन पत्नियों के बाद भी हनुमान जी क्यों कहलाते हैं बालब्रह्मचारी ?

Hanuman rahasy : क्या है हनुमान क़े जीवित होने की कथा संग जानिए उनके बंदर, जन्म, निवास, सिंदूर और पत्नी का नाम से जुड़ी 9 रहस्य

Powerful Hanuman Mantra : समस्या या संकट से हों परेशान, तो करें इस मंत्र का जाप, परेशानियों पर सीधा चलेगा बजरंग बाण

Duj ka chand : दूज का चांद क्यों होता है खास, क्यों करते हैं द्वितीया के चंद्र का दर्शन, मुसलमानों का संबंध

Pradosh vrat : जानिए शनि प्रदोष पर पूजा का विधान, क्या है वार के अनुसार प्रदोष व्रत के लाभ

यदि पैर का अंगूठा और उसके पास वाली उंगली दोनों हो बराबर तो मिलता है ये लाभ …..

आखिर 7 दिनों का ही क्यों होता है सप्ताह, जानें इसकी खास वजह

Shaniwar : शनिवार करें ये उपाय, कष्ट होंगे दूर, जीवन में आएगी जबरदस्त बदलाव

Shani dev : आखिर क्यों शनि की सवारी है कौआ, क्या है इसका धार्मिक महत्व, कैसे हुआ शनि का जन्म ?

आखिर क्यों भोजन के समय बात करने की होती है मनाही? जानें क्या कहता है शास्त्र

जानिए मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद क्यों टूट जाता है सामने रखा शीशा?

Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं ‘खिचड़ी’ ? क्या है इसके पीछे का कारण ? जानिए किन किन ग्रहों का होता है कनेक्शन

Eksloki ramayan : एकश्लोकी रामायण में मात्र एक श्लोक में संपूर्ण राम कथा

शनि देव के प्रिय इस पौधे के हैं अनगिनत फायदे, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाते हैं दिन

जानें आखिर शिव मंदिर में क्यों बजाते है ताली, ये है पौराणिक महत्व

अयोध्या के 5 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बिक्री पर प्रतिबंध के बाद काशी के पंचकोशी क्षेत्र को मांस मदिरा से मुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज, cm को लिखा पत्र

Ullu : आपके घर पर यदि दिखा है उल्लू, तो जानिए क्या है इसके मायने ?

जब विष्णुजी के शरीर से कन्या का हुआ जन्म, जानिए कैसे उत्पन्न हुई एकादशी ?

भैरव को प्रसाद में शराब का चढ़ावा, षड्यंत्र है या परंपरा ? जानिए क्या है धर्म ग्रंथ में

Vastu shastra : कहां रखना चाहिए झाड़ू…? गलत जगह झाड़ू रखने से क्या होता है..

वास्तु : घर में दो शमी के पौधे रखना ठीक या गलत, जानें इसकी दिशा और ख़ास बातें

हनुमान जन्मोत्सव : भगवान शिव के 11वाँ रूद्र अवतार प्रभू हनुमान का दो बार क्यों मनाया जाया है जन्मोत्सव, जानिए इससे जुड़ी कथा

Ahoi ashtami : संतान प्राप्ति में हो रही है देरी, नहीं ठहरता है गर्भ, इस व्रत से मिलेगी सफलता




चाणक्य की बातें

चाणक्य की बातें : इन 4 तरह के आदतों के लोगों को हमेशा अपने घर से रखे दूर , वरना …

Chanakya ki bat : जीवन में होने लगे ऐसी घटनाएं तो समझ लें मां लक्ष्मी हैं क्रोधित, आर्थिक संकट है नजदीक

थोड़ा नुकसान उठा लीजिए, मगर जीवन में इन 7 लोगों से कभी मदद मत मांगिए

कथाएं रामायण की ..

Ramayan : श्री राम के अलावा इन योद्धाओं के हाथों मरते-मरते बचा था रावण


कथाएं महाभारत की ..

Mahabharata : क्या गांधारी के श्राप के कारण अफगानिस्तान का हुआ है ये हाल ?

महाभारत से : जानिए रहस्य, आखिर क्यों गंगा ने मार दिया था अपने 7 बेटों को

Mahabharat Katha: किस श्राप के कारण अर्जुन बन गए थे किन्नर?

क्या चीर हरण के समय द्रौपदी रजस्वला थी ? जानिये ‘बोल्ड’ द्रौपदी से जुडी पूरी बातें

जानिये किसका अवतार थीं लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला

जब कर्ण ने श्री कृष्ण से पूछा मेरा दोष क्या था.? पढ़िए श्री कृष्ण का जवाब…

कौन हैं सुदर्शन चक्र ? जानें कैसे बने श्री कृष्ण का अस्त्र

महाभारत काल के वो पांच गांव, जिसकी वजह बना महाभारत युद्ध

जानिए पांडवो के स्वर्ग जाने की कथा, किन वजहों से पांचो पांडव बारी बारी नीचे गिरकर मृत्यु को प्राप्त हुए

निर्जला एकादशी : जानिए जब युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा था एकादशी व्रत की जानकारी, फिर ..


Mata sarasvati : क्या ब्रह्माजी ने अपनी बेटी सरस्वती से विवाह किया था ? जानिए क्या है सच.


 


Author: Admin Editor MBC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!