Home 2025 Dev dipawali : जानिए देव-दीपावली से जुड़ी ख़ास बातें, भगवान विष्णु का प्रथम अवतार और दीपदान का प्रयोजन

" मोक्ष भूमि " आपका अभिनंदन करता हैं। धार्मिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।   निवेदन : " मोक्षभूमि " डेस्क को 9889940000 पर व्हाट्सअप कर निशुल्क ज्योतिष,वास्तु, तीज - त्यौहार और व्रत या अन्य समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।

Dev dipawali : जानिए देव-दीपावली से जुड़ी ख़ास बातें, भगवान विष्णु का प्रथम अवतार और दीपदान का प्रयोजन

– सलिल पांडेय, मिर्जापुर

– मन में दीप जलाने का पर्व है देव-दीपावली

प्रबोधिनी एकादशी को तुलसी से विवाह के बाद जब देवलोक भगवान श्रीहरि गए तो देवलोक में मना महोत्सव

कार्तिक की अंतिम तिथि पर देव-दीपावली मनाई जाती है । कार्तिक माह के प्रारम्भ से ही दीपदान एवं आकाशदीप प्रज्ज्वलित करने की व्यवस्था के पीछे गायत्रीमन्त्र में आवाहित प्रकाश से धरती को आलोकित करने का भाव रहा है क्योंकि शरद ऋतु से भगवान भाष्कर की गति में परिवर्तन होता है जिसके चलते दिन छोटा होने लगता है और रात बड़ी । यानि अंधेरे का प्रभाव बढ़ने लगता है । इसलिए इससे लड़ने का उद्यम भी है दीप जलाना ।

देव का अर्थ नेत्र भी होता है।

विद्वानों के अनुसार देव का एक पर्यायवाची नेत्र भी है । इस दृष्टि से भी दीप प्रज्वलन के पीछे नेत्र-ज्योति जागृत रखने का भी सन्देश मिलता है । नेत्र को यहां प्रतीक रूप में लिया जाए तो ज्ञान, सदाचार, सद्भाव, आदि भी व्यक्ति के जीवन में आत्मबल के दीपक बन के रोशनी करते हैं ।

मत्स्यावतार का दिवस

देव-दीपावली की महिमा से अनेकानेक पुराण एवं अन्य ग्रन्थ भरे पड़े हैं । इन ग्रन्थों के अनुसार भगवान विष्णु का प्रथम अवतार मत्स्य के रूप में कार्तिक पूर्णिमा को हुआ था । इसके अलावा तारकासुर को मारने के लिए अग्नि और वायुदेव के सहयोग से जन्में कार्तिकेय को देवसेना का अधिपति बनाया गया लेकिन भाई गणेश के विवाह कर दिए जाने कार्तिकेय रुष्ट होकर कार्तिक पूर्णिमा को ही क्रौंच पर्वत पर चले गए । यह पर्वत भी जम्बू द्वीप की तरह है । कार्तिकेय के स्नेह में माता पार्वती एवं पिता महादेव वहां ज्योति रूप में प्रकट हुए । 6 कृतिकाओं के गर्भ में पले षडानन के क्रौंच पर्वत पर जाना और ज्योति रूप में पार्वती-महादेव के प्रकट होने को योगशास्त्र की कसौटी पर यदि कसा जाए तो षटचक्रों यथा मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपुर, अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा चक्र को जागृत कर सहस्रार में ज्योति रूप में शिवा-शिव का प्रकट होना परिलक्षित होता है ।

वाल्मीकि के उल्टा नाम जपने का आशय नाभि से राम जपने लगे

क्रौंच सारसपक्षी को कहते हैं । यह हंस की प्रजाति का पक्षी है । इसी जोड़े के बहेलिया द्वारा वध से वाल्मीकि के अंतर्मन में निश्चित रूप से श्वांसों का कुछ ऐसा अनुलोम विलोम हुआ कि षट्चक्र भेदन के जरिए उनकी कुंडलिनी शक्ति जागृत हो गई । लोग जिह्वा से ‘राम’ जपते रहे लेकिन ‘उल्टा नाम जपत जग जाना, वाल्मीकि भए ब्रह्म समाना’ चौपाई का ध्वन्यार्थ निकलता है कि ‘राम’ शब्द वे मूलाधार चक्र से जपने लगे ।

दैहिक, दैविक और भौतिक व्याधियों से मुक्ति का पर्व

कार्तिक पूर्णिमा को भगवान शंकर द्वारा त्रिपुरासुर के वध से साफ लगता है कि योग की उच्चतम स्थिति समाधि के देवता भगवान शंकर दैहिक, दैविक, भौतिक तापों, सत-रज-तम गुणों से ऊपर उठकर देवत्व तक पहुंचने का सन्देश दे रहे है । भगवान विष्णु प्रबोधनी एकादशी को जाग चुके हैं । ऐसी स्थिति में परमानन्द से जुड़ने का यह काल है । आकाश में कृतिका नक्षत्र एवं चन्द्र-सूर्य एवं राशियों में परिवर्तन की स्थिति में इस अवधि में साधना कर पूरे वर्ष तक आनन्द, परमानन्द का दीप प्रज्ज्वलित किया जा सकता है । कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरोत्सव के पीछे ऋषियों का यह भाव स्पष्ट झलकता है क्योंकि जिस त्रिपुर का उल्लेख पुराणों में किया गया है उसमें स्वर्ग सवर्ण का, अंतरिक्ष चाँदी का और मर्त्यलोक लोहे का है । इन भौतिक पदार्थो से ऊपर देवलोक है । नारदपुराण के उद्धरणों के गुरु शिध्य के कान में मन्त्र बोलता है । योगकाल होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा को मन्त्र साधने में सफ़लता मिलती है । मॉर्कण्डे पुराण के अनुसार ब्रह्मा की मन्त्र साधना ही थी कि योगनिद्रा में सोए नारायण के कान से निकले मधु कैटभ के वध के लिए स्वयं नारायण को जागृत होना पड़ा । महाभारत ग्रन्थ के शांति पर्व एवं अनुशासन के अनुसार इस कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी से पूर्णिमा तक शरशैया पर लेटे भीष्म ने योगेश्वर कृष्ण की उपस्थिति में पांडवों को राजधर्म, दानधर्म एवं मोक्षधर्म का उपदेश दिया । श्रीकृष्ण ने इस अवधि को भीष्म पंचक कहा ।स्कन्दपुराण के अनुसार ज्ञान का यह काल इतना शुभ कि इस अवधि में व्रत, उपवास, सदाचार, दान का विशेष महत्व है । पूरे महाभारत युद्ध में द्विविधाग्रस्त की स्थिति में रहने वाले भीष्म योगाधीश्वर श्रीकृष्ण का अवलम्बन लेकर मृत्यु को अपनी इच्छा के अनुसार वरण करने की शक्ति प्राप्त की । वे 58 दिनों तक घायल होकर भी उत्तरायण में स्वर्ग गए ।

गुरुनानक जयंती

सिक्खों के गुरु नानकदेव की भी जयंती कार्तिक पूर्णिमा को आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाती है । उन्होंने भी उसी ओंकार से शक्ति पाने का रास्ता बताया जिसे सृष्टि के प्रारम्भ में मनु से ब्रह्मा जी ने बताया था । आधुनिक विज्ञान के यांत्रिक उपकरणों की तरह ‘ओम’ एक ऐसा पासवर्ड है जिसके सहारे व्यक्ति स्वयं देवत्व अर्जित कर सकता है । लौकिक रूप से विभिन्न पुराणों में कार्तिक पूर्णिमा को देव मंदिरों, नदी के तटों पर दीप जलाने का प्राविधान है । निर्णय सिंधु के अनुसार इन जलते दीपकों को यदि कीट-पतंग, मछली या अन्य कोई जीवजन्तु देख लेते हैं तो स्वर्ग जाते हैं । कार्तिक माह में कीट-पतंग की बहुलता रहती है । इन दीपकों से ये खत्म होते हैं ।



विश्वनाथ मंदिर  1 km, कालभैरव 2 km, संकटमोचन .75km, अस्सी घाट .50 km


 आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो आप इसे फेसबुक, व्हाट्सप्प पर शेयर और लाइक करें। ताकि काशी की पहली धार्मिक न्यूज़ पोर्टल “मोक्ष भूमि” की यह जानकारी दूसरे सनातनी को मिल सके




विशिष्ट जानकारियां

Basi Bhojan : आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए बासी भोजन, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Chanakya ki baten : आजमाएं इन सात आदतों को, जो देती है अल्प समय में ही सफलता

Narad muni : जानिए नारद मुनि के जन्म की रोचक कथा, पूर्वजन्म और श्राप से क्या है संबंध

Parshuram : विष्णु अवतार होने के बाद भी क्यों नहीं होती परशुराम जी की पूजा ? जानें इनके जीवन से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Akshy Tritiya : त्रेतायुग के प्रारंभ का दिन अक्षय तृतीया क्यों है ख़ास, जानिए किन चीजों का करना चाहिए दान और क्यों..

हनुमान जी की माता अंजना क्यों बनी अप्सरा से वानरी, कौन थे हैं हनुमान जी ने नाना

Hanuman Jyanti : हनुमान जी के पैर के नीचे किसका स्थान है ?

Lord Hanuman: जानिए आखिर तीन पत्नियों के बाद भी हनुमान जी क्यों कहलाते हैं बालब्रह्मचारी ?

Hanuman rahasy : क्या है हनुमान क़े जीवित होने की कथा संग जानिए उनके बंदर, जन्म, निवास, सिंदूर और पत्नी का नाम से जुड़ी 9 रहस्य

Powerful Hanuman Mantra : समस्या या संकट से हों परेशान, तो करें इस मंत्र का जाप, परेशानियों पर सीधा चलेगा बजरंग बाण

Duj ka chand : दूज का चांद क्यों होता है खास, क्यों करते हैं द्वितीया के चंद्र का दर्शन, मुसलमानों का संबंध

Pradosh vrat : जानिए शनि प्रदोष पर पूजा का विधान, क्या है वार के अनुसार प्रदोष व्रत के लाभ

यदि पैर का अंगूठा और उसके पास वाली उंगली दोनों हो बराबर तो मिलता है ये लाभ …..

आखिर 7 दिनों का ही क्यों होता है सप्ताह, जानें इसकी खास वजह

Shaniwar : शनिवार करें ये उपाय, कष्ट होंगे दूर, जीवन में आएगी जबरदस्त बदलाव

Shani dev : आखिर क्यों शनि की सवारी है कौआ, क्या है इसका धार्मिक महत्व, कैसे हुआ शनि का जन्म ?

आखिर क्यों भोजन के समय बात करने की होती है मनाही? जानें क्या कहता है शास्त्र

जानिए मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद क्यों टूट जाता है सामने रखा शीशा?

Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं ‘खिचड़ी’ ? क्या है इसके पीछे का कारण ? जानिए किन किन ग्रहों का होता है कनेक्शन

Eksloki ramayan : एकश्लोकी रामायण में मात्र एक श्लोक में संपूर्ण राम कथा

शनि देव के प्रिय इस पौधे के हैं अनगिनत फायदे, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाते हैं दिन

जानें आखिर शिव मंदिर में क्यों बजाते है ताली, ये है पौराणिक महत्व

अयोध्या के 5 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बिक्री पर प्रतिबंध के बाद काशी के पंचकोशी क्षेत्र को मांस मदिरा से मुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज, cm को लिखा पत्र

Ullu : आपके घर पर यदि दिखा है उल्लू, तो जानिए क्या है इसके मायने ?

जब विष्णुजी के शरीर से कन्या का हुआ जन्म, जानिए कैसे उत्पन्न हुई एकादशी ?

भैरव को प्रसाद में शराब का चढ़ावा, षड्यंत्र है या परंपरा ? जानिए क्या है धर्म ग्रंथ में

Vastu shastra : कहां रखना चाहिए झाड़ू…? गलत जगह झाड़ू रखने से क्या होता है..

वास्तु : घर में दो शमी के पौधे रखना ठीक या गलत, जानें इसकी दिशा और ख़ास बातें

हनुमान जन्मोत्सव : भगवान शिव के 11वाँ रूद्र अवतार प्रभू हनुमान का दो बार क्यों मनाया जाया है जन्मोत्सव, जानिए इससे जुड़ी कथा

Ahoi ashtami : संतान प्राप्ति में हो रही है देरी, नहीं ठहरता है गर्भ, इस व्रत से मिलेगी सफलता




चाणक्य की बातें

चाणक्य की बातें : इन 4 तरह के आदतों के लोगों को हमेशा अपने घर से रखे दूर , वरना …

Chanakya ki bat : जीवन में होने लगे ऐसी घटनाएं तो समझ लें मां लक्ष्मी हैं क्रोधित, आर्थिक संकट है नजदीक

थोड़ा नुकसान उठा लीजिए, मगर जीवन में इन 7 लोगों से कभी मदद मत मांगिए

कथाएं रामायण की ..

Ramayan : श्री राम के अलावा इन योद्धाओं के हाथों मरते-मरते बचा था रावण


कथाएं महाभारत की ..

Mahabharata : क्या गांधारी के श्राप के कारण अफगानिस्तान का हुआ है ये हाल ?

महाभारत से : जानिए रहस्य, आखिर क्यों गंगा ने मार दिया था अपने 7 बेटों को

Mahabharat Katha: किस श्राप के कारण अर्जुन बन गए थे किन्नर?

क्या चीर हरण के समय द्रौपदी रजस्वला थी ? जानिये ‘बोल्ड’ द्रौपदी से जुडी पूरी बातें

जानिये किसका अवतार थीं लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला

जब कर्ण ने श्री कृष्ण से पूछा मेरा दोष क्या था.? पढ़िए श्री कृष्ण का जवाब…

कौन हैं सुदर्शन चक्र ? जानें कैसे बने श्री कृष्ण का अस्त्र

महाभारत काल के वो पांच गांव, जिसकी वजह बना महाभारत युद्ध

जानिए पांडवो के स्वर्ग जाने की कथा, किन वजहों से पांचो पांडव बारी बारी नीचे गिरकर मृत्यु को प्राप्त हुए

निर्जला एकादशी : जानिए जब युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा था एकादशी व्रत की जानकारी, फिर ..


Mata sarasvati : क्या ब्रह्माजी ने अपनी बेटी सरस्वती से विवाह किया था ? जानिए क्या है सच.


 


Author: Admin Editor MBC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!